भोपाल, वेव रिपोर्ट: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 की ट्रांसफर पॉलिसी के क्रियान्वयन हेतु टाइम टेबल घोषित कर दिया है। श्री ओएल मंडलोई उपसचिव स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के हस्ताक्षर से जारी पत्र क्रमांक- एफ 01-09 / 2022 / 20-1 दिनांक 19 सितंबर 2022 के माध्यम से आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, समस्त कलेक्टर, समस्त मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, मध्यप्रदेश शासन को बताया गया है कि प्रदेश में राज्य, संभाग एवं जिला स्तर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये विभागीय स्थानांतरण नीति समसंख्यक पत्र दिनांक 08/09/2022 द्वारा जारी की गई थी, उक्त ट्रांसफर पॉलिसी की कंडिका 2.5 में वर्ष 2022 - 23 हेतु ट्रांसफर पॉलिसी के क्रियान्वयन हेतु निम्नानुसार समय-सारणी निर्धारित की जाती है।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के ट्रांसफर 2022 के लिए इस तरह से है टाइमटेबल :
- 1) एमपी एजुकेशन पोर्टल पर रिक्त पदों का सत्यापन - 30 सितंबर 2022
- 2) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना - 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022
- 3) ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी करना - 22 अक्टूबर 2022
- 4) भारमुक्ति व कार्यभार ग्रहण करने संबंधी सभी कार्रवाई - 5 नवंबर 2022