INDvsSA : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया, डेविड मिलर की शतकीय पारी गई बेकार - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 03, 2022

INDvsSA : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया, डेविड मिलर की शतकीय पारी गई बेकार

 



स्पोर्ट्स वेब रिपोर्ट: भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africaके बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को भारत ने 16 रन से जीत लिया है। भारतीय टीम पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में कोई T-20 सीरीज जीतने में कामयाब हुई। है। दोनों के बीच भारत में पहली T-20 सीरीज वर्ष 2015 में खेली गई थी।  भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 238 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 221 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने शानदार शतक जमाया और नाबाद 106 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक भी 69 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से T20 सीरीज में जीत हासिल की है।


मैदान में निकल आया था सांप -

 (मैच के दौरान मैदान में घुसा सांप, फोटो क्रेडिट - दैनिक भास्कर)

          

कल रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान मैदान पर सांप निकल आया था। जिसके कारण मैच को 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा था। कुछ देर बाद ग्राउंड के स्टाफ ने सांप को मैदान से हटाया फिर मुकाबला प्रारंभ हुआ।


    (मैदान से सांप को बाहर निकालते मैदान के स्टॉफ,फोटो क्रेडिट - दैनिक भास्कर)


Post Bottom Ad

Responsive Ads Here