नई दिल्ली : सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने की है।। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 सितंबर को उन्हें भारतीय सिनेमा का यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगी।
आपको बता दें आशा पारेख (Asha Parekh) ने महज 10 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। आशा पारेख अब तक 95 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 52वें दादा साहेब फाल्के सम्मान की घोषणा करते हुए यह जानकारी भी दी कि आशा पारेख को 30 सितंबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगी।