MP News: मध्यप्रदेश को मिले विश्व पर्यटन दिवस पर 8 पर्यटन पुरुस्कार, दिल्ली में हुआ था आयोजन - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 28, 2022

MP News: मध्यप्रदेश को मिले विश्व पर्यटन दिवस पर 8 पर्यटन पुरुस्कार, दिल्ली में हुआ था आयोजन


भोपाल डेस्क रिपोर्ट: विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) के मौके पर दिनांक 27 सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरुस्कार 2018-19 के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश को इंदौर को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार (National Tourism Award) सहित कुल 8 पर्यटन पुरुस्कार मिले। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) और मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर (Tourism Minister Usha Thakur) ने पुरुस्कार ग्रहण किया। 


आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के कौन कौन से पर्यटन स्थल को राष्ट्रीय पर्यटन पुरुस्कार मिला।


  • 1. इंदौर - सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया (कैटेगरी-ए)   
  • 2. नगर निगम उज्जैन - स्वच्छ पर्यटन स्थान, वेस्टर्न रीजन
  • 3. शिव मंदिर, भोजपुर - बेस्ट मेन्टेंड एंड डिसेबल्ड फ्रेंडली मॉन्यूमेंट’  
  • 4. देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट, इंदौर लगातार तीसरी बार - ‘बेस्ट एयरपोर्ट-रेस्ट ऑफ इंडिया’ 
  • 5. मालवा के भित्ति चित्र - ‘एक्सीलेंस इन पब्लिशिंग-हिंदी’ कैटेगरी   
  • 6. भोपाल ब्रोशर -‘बेस्ट टूरिज्म प्रमोशन पब्लिसिटी मटेरियल’ 
  • 7. पेंच टाइगर रिजर्व के गाइड श्री सुभाष भावरे पुरस्कृत -‘बेस्ट वाइल्ड लाइफ गाइड, वेस्टर्न-सेंट्रल’  
  • 8. ‘इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट्स अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट’ के लिए मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क स्थित गाँव पटपरा का होमस्टे "कोर्टयार्ड हाउस" पुरस्कृत।


Post Bottom Ad

Responsive Ads Here