Indore News: भारत में पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन के लिए इंदौर को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 28, 2022

Indore News: भारत में पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन के लिए इंदौर को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार


इंदौर वेव डेस्क: इंदौर को एक और उपलब्धि मिली है। उसे नागरिक प्रबंधन श्रेणी में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार (National Tourism Award) मिला है। विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) के खास मौके पर दिनांक 27 सितंबर को इंदौर को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार (National Tourism Award) मिला है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) और मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर (Tourism Minister Usha Thakur) ने दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान ग्रहण किया। गौरवतब है कि इंदौर नगर निगम (municipal Corporation of indore) ने शहर की सड़कों व पर्यटन स्थलों के आसपास की सफाई के साथ, पर्यटन स्थलों पर सुविधाघर, स्ट्रीट लाइट, पीने के साफ पानी, संकेतक जैसी सुविधाओं के खास प्रबंध किए गए है। इस वजह से इंदौर को भारत में नागरिक प्रबंधन वर्ग में ये पुरुस्कार मिला है।

अब तक 8 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार मिले मध्य प्रदेश को


  • सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया’ (कैटेगरी- ए) के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर की कैटेगरी में इंदौर को पुरस्कार मिल चुका है। इस कैटेगरी में प्रदेश को अब तक 7 अवॉर्ड मिल चुके है।
  • वर्ष 2010 -11 और वर्ष 2011 - 12 में मांडू को,  वर्ष 2012 - 13 में पचमढ़ी, वर्ष 2013 - 14 में महेश्वर, 2015 - 16 में खरगोन को कैटेगरी- बी में और वर्ष 2016 - 17 में ओंकारेश्वर को कैटेगरी- बी में पुरुस्कार मिल चुके हैं।
  • ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान - वेस्टर्न रीजन की श्रेणी में पहली बार पुरुस्कार नगर निगम उज्जैन को मिला है। 
  • 2 ‘बेस्ट मेन्टेंड एंड डिसेबल्ड फ्रेंडली मॉन्यूमेंट’ के लिए शिव मंदिर भोजपुर को अवॉर्ड मिल चुका है। इसके पहले 2017 - 18 में सांची स्तूप, 2014 - 15 में अमरकंटक मंदिर और वर्ष 2013 - 14 में शिव मंदिर भोजपुर के लिए प्रदेश को यह सम्मान मिल चुका है।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here