एमपी ख़ास ख़बर वेब डेस्क: नोबेल पुरुस्कारों की घोषणा सोमवार 3 अक्टूबर से शुरू हो गई है। सबसे पहले चिकित्सा (Medicine) के क्षेत्र में घोषणा हुई, जिसमें स्वीडिश के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए यह सम्मान मिला है।
इसी क्रम में मंगलवार 4 अक्टूबर को भौतिकी विज्ञान (Physics Science) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन ज़िलिंगर (Anton Zeilinger) को भौतिकी के क्षेत्र में 2022 का नोबेल पुरस्कार मिला। आपको बता दें एलेन एस्पेक्ट फ्रांस के फिजिक्स साइंटिस्ट (Physics Scientist) हैं, जबकि जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक हैं। इन तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है।
अगले नोबल पुरुस्कारों की घोषणा बुधवार 5 अक्टूबर, 2022 को रसायन विज्ञान और गुरुवार 6 अक्टूबर, 2022 को साहित्य के क्षेत्र में की जाएगी। वहीं इस साल के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार 7 अक्टूबर, 2022 को की जाएगी, जबकि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।
BREAKING NEWS:
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 4, 2022
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2022 #NobelPrize in Physics to Alain Aspect, John F. Clauser and Anton Zeilinger. pic.twitter.com/RI4CJv6JhZ