Mahakal Lok: उज्जैन में महाकाल लोक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi करेंगे लोकार्पण। - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 09, 2022

Mahakal Lok: उज्जैन में महाकाल लोक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi करेंगे लोकार्पण।

 


उज्जैन, ऑनलाइन डेस्क: अवंतिका नगरी (Avantika Nagari) “श्री महाकाल लोक (Shri Mahakal Lok )” के स्वरूप में सुशोभित होने के लिए तैयार है। आगामी 11 अक्टूबर को इस दिव्य लोक का लोकार्पण भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री Shri Narendra Modi द्वारा किया जाएगा। इस आध्यात्मिक उत्सव में सम्मिलित होने के लिए देश - विदेश से बड़ी संख्या में महाकाल के भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। 


दिव्य स्तंभ  - फोटो: जनसंपर्क मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi 𝟏𝟏 अक्टूबर 𝟐𝟎𝟐𝟐 को उज्जैन में Shri Mahakal Lok का लोकार्पण करेंगे। ज्ञात हो कि यह महाकाल मंदिर (Shri Mahakaleshwar Temple) के नवनिर्मित श्री महाकाल लोक (shri Mahakal Lok) को 108 स्तंभ पर बनाया गया है, 910 मीटर का ये पूरा महाकाल मंदिर इन स्तंभों पर टिका हुआ होगा।


लोकार्पण के दो दिन बाद लोगों के लिए खुलेगा Mahakal Lok:

महाकाल लोक में स्थापित दिव्य मूर्ति और स्तंभ - फोटो: जनसंपर्क मध्य प्रदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्‍टूबर लोकार्पण के दिन श्री महाकाल लोक (Shri Mahakal Lok) आमजन के लिए प्रतिबंधित रहेगा, इसके दो दिन बाद यानि कि 14 अक्‍टूबर को इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा और यहां प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि सजावट के लिए सामग्री समेटने के लिए प्रशासन को दो दिन का समय लग जाएगा। जब तक सामग्री हट नहीं जाती, लोगों के लिए महाकाल लोक नहीं खोला जाएगा। इसलिए 14 अक्टूबर से महाकाल लोक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां लोकार्पण वाले दिन केवल कुछ गिने-चुने मेहमान और कलाकार ही परिसर में मौजूद रहेंगे।

महाकाल लोक में स्थापित दिव्य मूर्ति - फोटो: जनसंपर्क मध्य प्रदेश 

11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मार्ग रहेगा टोल फ्री :


'महाकाल लोक (Mahakal Lok)' में निगरानी के लिए करीब 400 Camera और मेहमानों के आराम के लिए 200 से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं। दिव्यांग एवं बुजुर्गों (handicapped and elderly) की सहायता के लिए परिसर में बैटरी चलित गाड़ियों की व्‍यवस्‍था है। महाकाल लोक परिसर में पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि की भी व्यवस्था की गई है। उधर  कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोकार्पण के दौरान 11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मार्ग को टोल फ्री करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है हर्ष व्यक्त - 


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि यह एक विहंगम दृश्य है, इस अद्भुत Shri Mahakal Lok को देखकर सनातन धर्म में हमारी आस्था और अधिक प्रबल होगी। दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shri Shivraj Singh Chouhan) ने बनारस (Banaras) के कॉरिडोर (Corridor) की तर्ज पर उज्जैन (Ujjain) में भी विकास करने के बारे में संकल्प लिया था और यह संकल्प अब पूर्ण हो चुका है। 

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here