आकाश मँडराह तामिया: छिंदवाड़ा शहर में गोंडवाना पार्टी (Gondwana Party) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पिछले कई सालों से गोंडवाना पार्टी की बागडोर संभाल रहे कलीराम कवरेती (Kaliram Kavreti) ने रविवार को तामिया (Tamia) में आयोजित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ता संवाद में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। ज्ञात हो कि जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाले तामिया विकासखंड में पहली बार आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 सालों से गोंडवाना पार्टी (Gondwana Party) के कार्यकर्ता व 10 साल से अध्यक्ष रहे कलीराम कवरेती ने गोंडवाना पार्टी की बागडोर संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि श्री कलीराम कवरेती दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Shri Arvind Kejriwal) की रीति नीति से काफी प्रभावित थे जिसका फल स्वरुप आज तामिया में देखने को मिला।