Mulayam Singh Yadav Death News: नही रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने मेदांता अस्‍पताल में सुबह 8:16 बजे ली अंतिम सांस - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 10, 2022

Mulayam Singh Yadav Death News: नही रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने मेदांता अस्‍पताल में सुबह 8:16 बजे ली अंतिम सांस


मुख्य बातें -
  • सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन
  • कल दोपहर के 3 बजे सैफई (saifai) में होगा अंतिम संस्कार
  • राष्ट्रपति - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (सपा) के संस्थापक नेता श्री मुलायम सिंह यादव (Shri Mulayam Singh Yadav) नही रहे, आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (medanta hospital gurgaon) में सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूर्व मुख्‍यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के पुत्र श्री अखिलेश यादव ने नेताजी के निधन की अधिकारिक पुष्टि की। ट्वीट में लिखा है की - 'मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेता जी नहीं रहे - श्री अखिलेश यादव।' 



राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जताया दुख :

सपा संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव (Shri Mulayam Singh Yadav) के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Prisident draupadi murmu) , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (pradhanmantri Shri Narendra Modi) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence minister Rajnath Singh) , गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Shri Amit Shah), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), सहित देश के तमाम बड़े राजनेताओं, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, और अन्य प्रमुख हस्तियोंं ने दुख जताया है।

कल होगा सपा संस्थापक का अंतिम संस्कार:

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Shri Mulayam Singh Yadav) का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) में उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) पहुंच गया है। मंगलवार 11 अक्टूबर को सैफई (Saifai) में अंतिम संस्कार किया जाएगा। माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह (Home Minister Shri Amit Shah) उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here