नई दिल्ली | 01/10/2026/
- विनोद नागवंशी
केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने यह निर्णय लिया। सरकार के अनुसार, MSP में वृद्धि का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है।
किस फसल का MSP कितना बढ़ा?
इन छह फसलों में कुसुम के MSP में सबसे अधिक ₹675 प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। इसके बाद रेपसीड एवं सरसों में ₹413 और मसूर में ₹390 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
किसानों के लिए क्या मायने?
सरकार के अनुसार, नई MSP दरें रबी फसलों के उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं। गेहूं के लिए लागत के ऊपर 106%, रेपसीड एवं सरसों के लिए 96% और मसूर के लिए 92% का मार्जिन बताया गया है।
रबी विपणन सत्र 2027-28 में किसानों को इन नई MSP दरों के अनुसार समर्थन मूल्य उपलब्ध होगा।