हाइलाइट्स -
- ➤ 1 अक्टूबर को देश में 5G सर्विस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
- ➤ 1 से 4 अक्टूबर तक IMC 2022 का आयोजन दिल्ली में
- ➤ 'न्यू डिजिटल यूनिवर्स' है कार्यक्रम की थीम।
- ➤ कार्यक्रम के दौरान टेलीकॉम कंपनियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 5G सर्विस का देंगी डेमो।
'भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 की शुभारंभ, जानिए क्या है इस वर्ष की थीम -
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC)' के छठे एडिशन का भी उद्घाटन किया। यह इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 1 से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष ‘न्यू डिजिटल यूनिवर्स’ की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो प्रमुख विचारकों, आंत्रप्रन्योर, इनोवेटर्स और सरकारी अधिकारियों को एक मंच पर लाएगा. 4 अक्टूबर तक चलने वाले IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। आपको बता दें भारतीय मोबाइल कांग्रेस (Indian Mobile Congress) की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से यह कार्यक्रम वर्चुअल हो रहा था।
जानिए पहले फेज में किन किन शहरों में मिलेंगी 5जी की सुविधा -
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (Indian Mobile Congress) 2022 में रिमोट का बटन दबाकर भारत में 5जी इंटनरेट सर्विस का आगाज कर दिया है। पहले फेज में 5G सेवाओं को 13 शहर में रोल आउट किया गया. इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। इसके बाद 5G की सेवाओं को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा।
एयरटेल ने इन शहरों में शुरू की 5G की सेवाएं -
इस दौरान एयरटेल (Airtel) ने 1 अक्टूबर को दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, बैंगलुरु, सिलिगुरी, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में 5G की सर्विस की शुरुआत की है।