मध्यप्रदेश न्यूज़
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सतना और चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मंदाकिनी और सिमरावल नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से रीवा पहुंचकर अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की और हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. जानिए मौजूदा हालात.
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है. झमाझम बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई इलाके टापू में तब्दील हो चुके हैं. इस प्राकृतिक आपदा में सबसे बुरा हाल सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट का है. देर शाम हुई तेज बारिश के बाद मंदाकिनी और सिमरावल नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया, जिससे घाट पानी में डूब गए और रिहाइशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया. जलभराव के कारण पूरे इलाके में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.


.jpg)