छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वार्मर में आग, जबलपुर रेफर तीन नवजातों में एक बच्ची की मौत - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 22, 2026

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वार्मर में आग, जबलपुर रेफर तीन नवजातों में एक बच्ची की मौत

 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वार्मर में आग, जबलपुर रेफर तीन नवजातों में एक बच्ची की मौत
छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन में अचानक आग लगने से तीन नवजात इसकी चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के बाद तीनों बच्चों को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान इनमें से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के NICU में नवजात बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में वार्मर मशीन में रखा गया था। इसी दौरान एक वार्मर की हीटिंग यूनिट में अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में वार्मर में मौजूद तीन नवजात आ गए।
घटना के बाद NICU में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ ने तत्काल बच्चों को वार्मर से बाहर निकाला और उपचार शुरू किया। उनकी स्थिति को देखते हुए तीनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बच्चों को दो डॉक्टरों की निगरानी में जबलपुर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
मृत बच्ची के पिता का नाम आदित्य वर्मा और माता का नाम शिवानी वर्मा बताया गया है। बच्ची की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एक नवजात की हालत गंभीर थी और उसे सर्जरी की आवश्यकता बताई गई थी। छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन की उपलब्धता नहीं होने के कारण बच्चों को जबलपुर रेफर किया गया।
वार्मर में आग लगने की जांच शुरू
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने वार्मर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में स्पार्किंग को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि नवजातों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली वार्मर मशीन की सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच की व्यवस्था कितनी प्रभावी थी। हादसे की जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी तय करना भी जरूरी होगा।







Post Bottom Ad

Responsive Ads Here