Education News: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया जिला रिपोर्ट कार्ड, जिलों और संभागों की हुई रैंकिंग - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, September 15, 2022

Education News: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया जिला रिपोर्ट कार्ड, जिलों और संभागों की हुई रैंकिंग

भोपाल, वेव रिपोर्ट: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं तक के लिए सत्र 2022 - 23 में पहली तिमाही का जिला रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। माह जून, जुलाई और अगस्‍त 2022 में पूर्ण हुए हर कार्य और उपलब्धि के आधार पर जिलों को नंबर दिए गए है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जिलों की शैक्षिक रैंकिंग प्रणाली विकसित करने के निर्देश अनुसार इसे विकसित किया गया हैं। जिला रिपोर्ट कार्ड के अनुसार छतरपुर जिले को प्रथम, बालाघाट को दूसरा और छिंदवाड़ा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह संभाग अनुसार ग्रेडिंग में सागर संभाग को पहला, जबलपुर संभाग को दूसरा और नर्मदापुरम संभाग को तीसरा स्थान मिला है।




जिला रिपोर्ट कार्ड में प्राथमिकता के आधार पर अनेक कार्य बिंदु निर्धारित किए गए हैं। जिनमें किए गए कार्यों को सामने रख जिलों की रिर्पोट और रेकिंग तैयार की गई है।
इन कार्यो को मुख्यतः बच्चों के नामांकन एवं ठहराव, शिक्षकों का व्यवसायिक विकास, समानता, अद्योसंरचना एवं भौतिक सुविधाएं, गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक उपलब्धियां और सुशासन प्रक्रियाएं आदि को छः मुख्य भागों में बाटा गया है। जिसमें कुल 32 सूचकांक सम्मिलित हैं। इनमें प्रत्‍येक तिमाही की प्राथमिकता के अनुसार समसामायिक रुप से परिवर्तन किए जाते है।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here