भोपाल, वेव रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय विभागों में 17 सितंबर से तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया है। इसके तहत 17 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक तबादले हो सकेंगे। ये तबादले जून 2021 में घोषित की गई तबादला नीति के तहत होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसके लिए सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है। इस उक्त दौरान 20 हजार से ज्यादा अफसर और कर्मचारी इधर से उधर होंगे।
कितने प्रतिशत होंगे तबादले -
इस ट्रांसफर नीति के तहत 200 कर्मचारी तक बीस प्रतिशत, 201 से 2000 कर्मचारी तक 10 प्रतिशत और 2000 कर्मचारी से ज्यादा होने पर 5 प्रतिशत तक ही तबादले हो सकेंगे।
