Chhindwara News: बेटे के झूले से नायब तहसीलदार की पत्नी ने किया सुसाइड, छिंदवाड़ा का मामला - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 11, 2022

Chhindwara News: बेटे के झूले से नायब तहसीलदार की पत्नी ने किया सुसाइड, छिंदवाड़ा का मामला

 

Chhindwara News। छिंदवाड़ा तहसील में पदस्थ सिवनी जिले के निवासी नायब तहसीलदार विक्रम सिंह ठाकुर की पत्नी प्रज्ञा ठाकुर (उम्र करीब 25 वर्ष) द्वारा बीते दिनों अज्ञात कारणों के चलते घर में बेटे के झूले से फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया है। जिन्हे उपचार के लिए परासिया रोड स्थित आरोग्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों सहित पुलिस के अफसर पहुंच गए थे। जहां डॉक्टरों द्वारा देर रात तक नायब तहसीदार विक्रम सिंह ठाकुर की पत्नी प्रज्ञा ठाकुर को बचाने का प्रयास किया गया, किन्तु उनकी मौत हो गई थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को विक्रम और उसकी पत्नी प्रज्ञा ने मार्केट जाने का प्लान बनाया था। शाम के लगभग 5.30 बजे विक्रम ने घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह आधे घंटे देर 6 बजे तक घर लौटा। उसका दस महीने का बेटा उस वक्त सो रहा था, इस वजह से बाजार जाने की बात अगले दिन के लिए टल गई।विक्रम सिंह सिवनी जिले का रहने वाले है, जबकि प्रज्ञा का मायका डिंडोरी जिले में है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है कि आखिर दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को फंदा लगाना पड़ा।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here