Mulayam Singh Yadav Funeral: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए 'नेताजी', बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 11, 2022

Mulayam Singh Yadav Funeral: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए 'नेताजी', बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि


Mulayam Singh Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव 'नेताजी' इटावा  (उतर प्रदेश) के सैफई गांव में जन्मे थे और मंगलवार को उसी भूमि पर पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती नेताजी का सोमवार को निधन होने के बाद पार्थिव शरीर पैतृक गांव के आवास में लाया गया था। जहां उनका पार्थिव शरीर सोमवार की दोपहर सैफई पहुंचा था। वहीं मंगलवार की दोपहर को उनका पार्थिव शरीर मेला ग्राउंड लाया गया था। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की सभी विधियां पूरी कीं। इटावा के सैफई गांव में परिवारिक भूमि पर बेटे अखिलेश यादव के मुखाग्नि देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। 

 श्रद्धांजलि देते बेटे श्री अखिलेश यादव: फोटो साभार: सोशल मीडिया 
आज अंतिम संस्कार के वक्त श्रद्धांजलि देने वालों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू,यूपी के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक व श्री केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही।

देखें नेताजी की अंतिम यात्रा का ये पूरा वीडियो

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here